जय प्रयागराज..

💥,,,,, *💥जय प्रयागराज💥* ,,,,,,💥

💥💥💥
*जय प्रयागराज..जय प्रयागराज*
*जय प्रयागराज....................*
💥💥💥
*अद्भुत निरुपम,निरुपाधि आप*
*शाश्वत,,तप पुंज समाधि आप*
*इस देव भूमि भारत विशाल के,,*
*ज्योतिर्मय कांतिमय ताज,,,*
*जय प्रयागराज...जय प्रयागराज........*
💥💥💥💥
*तुम सकल वृत्तियों के संगम*
*तुम गंगा यमुना ,तुम ज़मज़म*
*तहज़ीब एकता समता की,,,*
*तुम पर हम सबको नाज़ नाज़..*
*जय प्रयागराज...जय प्रयागराज...*
💥💥💥💥💥
*हे अमृत कुण्ड! अमरता दो*
*दिल दिल में बहे वो सरिता दो....*
*तुम श्रद्धा के जागृत स्वरूप*
*तुम भक्ति की मुखरित आवाज़...*
*जय प्रयागराज...जय प्रयागराज......*
💥💥💥💥💥💥
*तू स्वर्ग का एक प्रतिबिंब लगे*
*बैकुंठ का स्वर्णिम बिंब लगे......*
*सौंदर्य सादगी का ऐसा,,*
*भौतिकता खाये लाज़ लाज़...*
*जय प्रयागराज...जय प्रयागराज...*
💥💥💥💥💥💥
*सिद्धार्थ अलौकिक धाम मिले*
*तेरी गोद में राम व श्याम मिले...*
*मन बार बार यह मांग रहा..*
*दर्शन हों तेरे आज आज...*
*जय प्रयागराज.....जय प्रयागराज..*
💥💥💥💥💥💥
                *कवि सिद्धार्थ अर्जुन*
            *बाराबंकी,,9792016971*
        

Comments

Popular posts from this blog

महल बनाओ पानी पर....

सुनो ग़रीब हूँ.......

ख़ूबसूरती का एहसास..और दिलजलों की प्यास