नज़र को नज़र की नज़र लग गयी...

नज़र को, नज़र की, नज़र लग गयी तो,
नज़र का बताओ,,,नज़र क्या करे......?

ख़बर की ख़बर न लगी बेख़बर को,
ख़बर का बताओ,,,ख़बर क्या करे......?

शहर न रहा जो,शहर से शहर तक,
शहर का बताओ,,,शहर क्या करे.........?

क़हर न मिटा ग़र,क़हर के क़हर से,
क़हर का बताओ,,,क़हर क्या करे........?

लहर न रही जो लहर की लहर में,
लहर का बताओ,,,लहर क्या करे.........?

ज़हर से मरे न ज़हर का ज़हर तो,
"सिद्धार्थ" बोलो,ज़हर क्या करे...........?

              सिद्धार्थ अर्जुन
             9792016971

Comments

Popular posts from this blog

ख़ूबसूरती का एहसास..और दिलजलों की प्यास

सुनो ग़रीब हूँ.......

जो दिल ने सहा वो क़हर लिख रहा हूँ...