Posts

ऐ दोस्त.......

,,,,,,,,, *ऐ दोस्त* ,,,,,,,,, *ऐ दोस्त!* जरा खिड़की खोलो, देखो मैंने कुछ भेजा है,,,,,,,,,, मीठी सी हवा में मैंने देखो, ढेरों प्यार सहेजा है,,,,,,,,,,,,,, उठ आँख खोलकर देख जरा, ये दिन कितना चढ़ आया है, तू देर तलक़ सोता न रहे, मैंने सूरज भिजवाया है,,,,,,,,,, *ऐ दोस्त!* गली के गमले में, एक नयी कली मुस्कायी है, गालों से लगा,चुम्बन कर ले, तेरे ख़ातिर भिजवायी है,,,,,,,,, *ऐ दोस्त!* रोज मैं गुलशन में, भौंरा बनकर मड़राऊँगा,, तू आना कलियाँ चुनने को, मैं सुंदर गीत सुनाऊँगा,,,,,,,,,, *ऐ दोस्त!* हमेशा ख़ुश रहना, फिर किसी जन्म में आऊँगा, आइना देख लेना तब तक, मैं उसमें ही दिख जाऊँगा,,,,,,, अच्छा ,अब देख, गदेली को, कुछ नयी लकीरें आयी हैं,,, मैंने अपनी सारी खुशियाँ, तेरे हिस्से लिखवायी हैं,,,,,,,,, अब चलूँ,,जरा सा ,हंस दे तू,, कुछ रश्में और उठाना है, तन्हा,,तन्हा है क़ब्र मेरी,, उसका भी साथ निभाना है,,,,,,,                     कवि सिद्धार्थ *अर्जुन* (तू रहे जगमग..........)

काश तू आ जाता.......

दौड़ ही जाती थी नज़र दरवाज़े तक, आहट पाकर... उम्मीद थी कोई आया होगा.. नहीं सोंचा,,,सताती हवा ने, मज़ाक में ही दरवाज़ा हिलाया होगा.... पैग़ाम भी नहीं आया, ख़ैरियत रही होगी........ कैसे याद करते हमें, फ़ुर्सत ही नही होगी....….. तलाशता रहा,ख़ुशबू,,उसी की, गुलशन में..... बाहर कैसे मिलता,वो तो छुपा था, मेरे मन में...... उतर कर दिल में, वक़्त का एक-एक लम्हा रोया.. लुट गया चैन,,नींद ग़ायब है, और तुम पूँछते हो,क्या-क्या खोया..... ज़रूरत नहीं पड़ी आज हमें पानी की, मल-मल कर,,आँखों को,, आँसुओं से चेहरा धोया...... काली चादर ओढ़कर,, घुल गया अँधेरे में... एक भी चिराग़ नहीं जला, उल्फ़त के बसेरे में....... रवां हुई सभी कल्पनायें, एक-एक करके.. बिस्तर ने देखी,,,करवट की,सभी कलायें, एक-एक करके....... सवाल उठ रहे थे, काश जवाब पा जाता.. अब तक सोंच रहा हूँ, काश तू आ जाता... काश तू आ जाता........                     कवि सिद्धार्थ अर्जुन

वह आवेश था...जिंदगी में फ़रिश्ता..

चेहरा ढक लिया चादर से,आकाश के तारे नें, हवा थम कर देखने लगी.......... रोने लगा बादल,,बिखर गये मोती, नदियाँ जमकर देखने लगी........ आँख,,विगत दृश्य को तड़पती दिखी, प्रयाग की सड़क पर..... एक रूह दो भाग में बंटती दिखी, प्रयाग की सड़क पर..... उधर भी बंज़र,, इधर भी नमी की कमी थी, गिरता कैसे आँसू, नब्ज़-नब्ज़ जमी थी... चौराहा सिकुड़कर एक होना चाहता था, मैं मुड़-मुड़ कर लौट जाना चाहता था... कोई अक्स आँख में छाया था, जाने कौन था,,,कहाँ से आया था, सन्नाटा गूँज रहा,,अधर हिल न सके, अंतिम मोड़,,और हम गले मिल न सके............. खींच रहा था कोई,, अंदर से अंदर को... नदियाँ तो नदियाँ,,,,प्यास थी समुंदर को, कौतूहल उठा,,दिल के कोने में, लगा आज सफ़र का अंत है, नहीं,,बोला कोई,, यही तो प्यार का बसन्त है... कण्ठ कोयल सोंचकर यह मौन थी, यह घड़ी है विषाद की, मुझे क्या पता,,यही घड़ी है प्रेम प्रसाद की.... उसने हमको कितना समझा क्या मालूम, मैंने उसके रोम-रोम को जान लिया, शांत निगाहें कह न सकी जो, मैंने ख़ुद पहचान लिया, आवेश,सिद्धार्थ में या सिद्धार्थ,आवेश में, कुछ भी हो,सर्वत्र आवेश ही था.. ...

कहीं भगवान न बिक जाये इन बाजारों में...

धर्म का कैसा है,,व्यापार इन बाज़ारों में... डर है भगवान न बिक जाये इन बाजारों में, बाप पर बेटे की चलती यहाँ हुक़ूमत है, डर है सम्मान न बिक जाये इन बाजारों में... हर तरफ़ स्वार्थ है,करुणा दया की बात नहीं, डर हैं कि प्यार न बिक जाये इन बाजारों में.... जाति है,धर्म है,मज़हब है,है इंसान कहाँ, डर है इंसान न बिक जाये इन बाजारों में.... दूध का कर्ज़ चुकाने की बात क्या"अर्जुन" डर है ईमान न बिक जाये इन बाजारों में......                          सिद्धार्थ अर्जुन

म

मत करो,,मेरी चर्चा,,मेहरबानो,, मुझे तो, मैंने देखा है,,तुम मुझे क्या जानों..? क्यों गाते हो,,मेरे गीत,,बोलो,,मेरे,,दीवानों, मुझे तो ,मैंने देखा है,,,तुम मुझे क्या जानों...? वो कहते हैं,पागल,मुझको,तुम्हारी मर्ज़ी,, कुछ भी मानो मुझे तो,मैंने देखा है,,तुम मुझे क्या जानों...? कुछ भरे तो कुछ सीप खाली भी होंगे,,मोती वाला पहचानों, मुझे तो ,मैंने देखा है,,तुम मुझे क्या जानों.....? पढ़ रहे हो,,मुझे,,पढ़ पाओगे,,?पहले ख़ुद को पढ़ने की ठानो.. मुझे तो,,मैंने देखा है,,तुम मुझे क्या जानों.....?              सिद्धार्थ अर्जुन

कहीं से आ ही जायेगी,,हमारे नाम की चिट्ठी...

कहीं से आ ही जायेगी,,हमारे नाम की चिट्ठी, एे रहनुमा!,,,,मेरा इंतज़ार मत करना..... जंग,जंग होती हैं इसमें सुकून कहाँ, ये ख़ता है,,, बार-बार मत करना......... लूटने दौड़ आयेंगी कई वहसी घर तक, कली को सुपुर्द-ए-अख़बार मत करना....... ज़िस्म क़ुदरत का तराशा हुआ नगीना है, ऐ दोस्त! ज़िस्म का क़ारोबार मत करना.....                       सिद्धार्थ अर्जुन

पापा की याद में...

,,,,,पापा की याद में कुछ पंक्तियाँ,, हो गये रुख़सत सभी,,पर तुम नहीं जाना, रात की तन्हाइयों में तुम नज़र आना..... ओढ़ लूँ चादर के जैसे ,रात ठंडी है,,, धूप में बनकर के छाया तुम चले आना...... पाँव हैं जब-जब जले कांधे बिठाया है,,, हौंसले टूटे अग़र तो तुम चले आना.......... बून्द सागर से अलग है,, कौन जाने ग़म, ग़म के दरिया को सुखाने तुम चले आना.... वक़्त की परछाइयाँ हमको डराती हैं,, ऐ पिता!बनकर के शाया तुम चले आना... लोग चलकर ताकते हैं,,पूर्वगामी पथ, चलने से पहले सही,रस्ता बता जाना.... हो गये रुख़सत सभी पर तुम नही जाना रात की तन्हाइयों में तुम नज़र आना......                   सिद्धार्थ अर्जुन